Full Width CSS

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान (Important National Parks of India in Hindi)

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान (Important National Parks of India)

यद्यपि भारत में अनेक राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किये गये हैं, परन्तु अभी इनकी स्थापना की गति धीमी है। कुछ प्रमुख भारतीय राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित हैं -

1. राजाजी पार्क (Rajaji Park) - यह उत्तर प्रदेश (अब उत्तरांचल) के पाटलीदून (Patlidun) के पास स्थित है। इसका पुराना नाम हेलीपार्क (Halipark) है तथा इसका क्षेत्रफल 99-97 वर्ग मील है। इस पार्क में किसी भी प्रकार के वन्य जीव तथा उनके बच्चों को मारना अपराध माना गया है।

2. चमराज नगर राष्ट्रीय पार्क (Chamaraj Nagar National Park) - यह मैसूर (कर्नाटक) के जंगलों में स्थित है। इस क्षेत्र में हाथी काफी अधिक संख्या में पाये जाते हैं। अतः इस पार्क का निर्माण विशेषकर इन जंगली हाथियों के संरक्षण के लिए किया गया है।

3. गिर राष्ट्रीय पार्क (Gir National Park) - यह गुजरात में स्थित है तथा इसकी स्थापना विशेषकर एशियाई सिंह (Asiatic lion) के लिए की गयी है। लगभग 50 वर्ष पहले सिंह सम्पूर्ण मध्य भारत एवं उत्तर भारत में पाये जाते थे, परन्तु अब ये केवल इसी पार्क में पाये जाते हैं।

4. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क (Kaziranga National Park) - यह असम में स्थित है एवं राइनो सिरोस (Rhinoceros) के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया है। इसके प्रजनन के लिए यहाँ विशेष व्यवस्था की गयी है। फलस्वरूप पिछले 10 वर्षों में असम में इनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

5. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क (Jim Corbett National Park) - यह उत्तराखण्ड में स्थित है तथा इसमें विभिन्न प्रकार के वन्यजीव, जैसे-हाथी, बाघ, तेंदुआ, भेड़िया आदि को संरक्षित किया गया है।

6. कान्हा राष्ट्रीय पार्क (Kanha National Park) - यह मध्य प्रदेश में स्थित है तथा बाघ संरक्षण पार्क के रूप में प्रसिद्ध है। भारत सरकार द्वारा यहाँ टाइगर परियोजना (Tiger project) शुरू किया गया है। इस पार्क को दो क्षेत्रों में बाँटा गया है, 'कोर क्षेत्र' एवं 'बफर क्षेत्र'। कोर क्षेत्र पार्क के केन्द्र में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 940 वर्ग किमी. है। बफर क्षेत्र, कोर क्षेत्र के चारों ओर फैला है तथा इसका क्षेत्रफल 1005 वर्ग किमी. है। कोर क्षेत्र में मानव गतिविधियाँ तथा जानवरों की चराई बिलकुल ही प्रतिबन्धित हैं।

7. बान्धवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (Bandhavgarh National Park) - यह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित है एवं इसका क्षेत्रफल 104 वर्ग किमी. है। इसमें अनेक वन्यप्राणी, जैसे- साँभर, गौर, गीदड़ चौसिंघा, नीलगाय, हायना को संरक्षित किया गया है। विश्व प्रसिद्ध सफेद बाघ सर्वप्रथम इसी पार्क में खोजा गया था।

8. इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान (Indravati National Park) - यह छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में स्थित है एवं इसका क्षेत्रफल 1258 वर्ग किमी है। यहाँ बाघ, तेंदुआ, बारहसिंघा, जंगली भैंसा आदि जानवरों को विशेष संरक्षण प्राप्त है। सन् 1982 में इसे 'टाइगर संरक्षण केन्द्र' (Tiger Reserve Centre) घोषित किया गया है। उचित प्रयासों के फलस्वरूप इस पार्क में बाघों की संख्या बढ़ी है।

9. कांगेर राष्ट्रीय उद्यान (Kanger National Park) - यह उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी है तथा इसमें बाघ, तेन्दुआ, साँभर, चीतल आदि वन्य जीव पाये जाते हैं।

10. संजय राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay National Park) - यह मध्य प्रदेश के सीधी जिले तथा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 1938 वर्ग किमी है। यहाँ बाघ, तेन्दुआ तथा चीतल के अलावा अन्य कई वन्य जीव पाये जाते हैं। छत्तीसगढ़ में इसे घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कहते हैं।

Bharat ke pramukh rashtriya udhyaan