Full Width CSS

इकोटोन पर टिप्पणी Comments on Ecotone - Bsc zoology final year

इकोटोन (Ecotone)

दो पड़ोसी जैविक समुदाय की क्षेत्रीय सीमा पर एक ऐसा क्षेत्र होता है। जिसमें दोनों समुदायों की वनस्पति और जन्तु संयुक्त रूप से पाये जाते हैं, ऐसे क्षेत्र को इकोटोन कहते हैं। इकोटोन वास्तव में दो समुदायों के बीच संक्रमण या तनाव का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में दोनों समुदायों की जातियाँ परस्पर मिल जाती हैं। जैसे-वन व चारागाह, समुद्र व नदियों के बीच का ज्वार.

इकोटोन में कुछ जातियाँ ऐसी होती हैं। जिनके जीव दोनों समुदायों में पाये जाते हैं किन्तु कुछ जातियाँ केवल इकोटोन में ही सीमित रहती हैं। इसी कारण इकोटोन में पड़ोसी समुदायों की अपेक्षा जीवों की सघनता एवं विभिन्न जातियों की संख्या दोनों ही अधिक होती हैं। इकोटोन की इस प्रवृत्ति को कोर प्रभाव (Core effect) कहते हैं। इकोटोन की अपनी अलग विशेषता होती है जिसके अनुसार इकोटोन पड़ोसी समुदायों की अधिकतम सहनशीलता जातियों के मिश्रण के कारण जातियों की संस्था अधिक होती है। वातावरणीय बदलाव के कारण इकोटोन में नई जातियों के पाये जाने की संभावना भी अधिक रहती है।


इकोटोन क्या होता है?
इकोटोन पर टिप्पणी.