जीवोम (Biomes)

स्थलीय आवास के विभिन्न भागों में वहाँ की जलवायु, अन्य भौतिक एवं जैविक कारकों के मध्य जटिल पारस्परिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप आसानी से पहचानी जा सकने वाली वृहत् सामुदायिक इकाइयाँ (Community unit) स्थापित हो जाती हैं जिन्हें जीवोम (Biomes) कहते हैं.

अर्थात् जीवोम विशिष्ट प्रकार के पादप एवं जन्तुओं से युक्त वृहत् सामुदायिक इकाई होती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि "जीवोम स्थलीय सामुदायिक आवास की वह इकाई है जो अपने क्षेत्र विशेष के वातावरण एवं अन्य अजैविक कारकों से अनवरत पारस्परिक अनुक्रिया के फलस्वरूप विकसित होकर अपना विशिष्ट स्थान बना लेती है।"

प्रत्येक जीवोम की चरम वनस्पतियों (Climatic vegetations) में एकरूपता पाई जाती है परंतु चरम • वनस्पति विशेष की प्रजाति जीवोम के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न हो सकती है। निकटवर्ती जीवोनों के मध्य कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं होती वरन् दोनों जीवोम मिलकर एक संक्रांति क्षेत्र बनाते हैं जिसे संक्रमिका (Ecotone) कहते हैं।

विश्व के प्रमुख जीवोम (Biomes) निम्नलिखित हैं -

1. टुण्ड्रा (Tundra)
2. शंकुधारी वन (Coniferous forest)
3. पर्णपाती वन (Deciduous forest)
4. उष्ण कटिबंधी वर्षा वन (Tropical rain forest)
5. घास स्थल (Grassland)
6. झाड़ी वन (Chaparral)
7. उपोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (Sub-tropical evergreen forest)
8. मरुस्थल (Desert)


शंकुधारी वन (Coniferous forest) - ह वन क्षेत्र ऐसे इलाकों में पाया जाता है जहाँ अत्यधिक वर्षा होती है तथा जाड़ों का मौसम लंबा व गर्मी का मौसम छोटा होता है। यह पृथ्वी के लगभग 10% भू-भाग में फैला हुआ है। उदाहरण- उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया यहाँ शंकुधारी वृक्षों की अधिकता होती है। प्रमुख वृक्ष हैं— चीड़ (Pinus), देवदार (Cedrus), स्प्रूस (Spruce), आदि। स्नो-शू खरहा (Snow siroe hare), भेड़िया (Wolf), गिलहरी (Squirrel), चमगादड़ (Bats) आदि जीव पाये जाते हैं।

पर्णपाती वन (Deciduous forest) - इस वन क्षेत्र में लगभग 75-150 cm वर्षा होती है। यहाँ पतझड़ के मौसम का विशेष लाक्षणिक महत्व है। संपूर्ण यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी उत्तरी अमेरिका व दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग में यह वन पाये जाते हैं। यहाँ मिलने वाले मुख्य वृक्ष हैं-आक (Quercus), एल्म (Elm), बेटुला (Betula)। इसके अलावा फर्न, मॉस, लाइकेन आदि भी पाये जाते हैं। हिरण (Decr), भालू (Bear), गिलहरी (Squirrel), जंगली टर्की (Wild turkey) आदि मुख्य रूप से मिलने वाले जीव हैं।


जिवोम क्या होता है?
जीवोम के विभिन्न प्रकार.
Biomes क्या होता है तथा इसके प्रकार क्या क्या है?