Full Width CSS

संगठन या ऑर्गेनाइजर कॉन्सेप्ट पर टिप्पणी | Comment on organization or organizer concept

ऑर्गेनाइजर (Organizer)

भ्रूण के वे विशेष ऊतक, जो दूसरे ऊतकों को उद्दीपन के द्वारा विशेष अंग बनाने के लिए उत्तेजित करते हैं, ऑर्गेनाइजर होते हैं। जैसे - कॉर्डा मीजोडर्म ऊतक, रसायन उत्पन्न करते हैं, जो डॉर्सल एक्टोडर्म की कोशिका को अंग बनाने के लिए प्रेरित करती है।

स्पीमेन, मेनगोल्ड का प्रयोग - उन्होंने न्यूट के एक भ्रूण के डॉर्सल होंठ को दूसरे पर प्रत्यारोपित करके देखा कि वह गैस्ट्रूलेशन की क्रिया को प्रेरित करता है, जिसके आधार पर उन्होंने निम्नलिखित निष्कर्ष निकाला -

(1) डॉर्सल होंठ में ऑर्गेनाइजर के गुण होते हैं, जो गैस्ट्रूलेशन के लिए प्रेरित करते हैं।
(2) ऐसे प्रभाव के लिए ऑर्गेनाइजर ऊतक व उत्तेजक एक सम्पर्क में होने चाहिए।


ऑर्गेनाइजर के लक्षण (Symptoms of organizer)

(1) कोई भी ऊतक ऑर्गेनाइजर ऊतक का कार्य कर सकता है।

(2) ऑर्गेनाइजर में ऊतकों को अंगों में निर्मित करने की क्षमता होती है।

(3) ऑर्गेनाइजर की क्षमता अल्पकालीन होती है।

(4) ऑर्गेनाइजर विशेषज्ञ होती हैं।

ऑर्गेनाइजर के प्रकार (Type of organizer)

(1) प्राथमिक ऑर्गेनाइजर - यह ब्लास्टुला को अक्ष युक्त गैस्ट्रूला में परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। जैसे—ग्रे-क्रिसेण्ट, कॉर्टेक्स तथा डॉर्सल लिप क्षेत्र प्राथमिक ऑर्गेनाइजर के रूप में कार्य करते हुए नोटोकॉर्ड और न्यूरल ट्यूब के निर्माण को प्रेरित करता है।

(2) शीर्ष ऑर्गेनाइजर - यह शीर्ष (head) क्षेत्र का गठन करता है। जैसे—कार्डा मीजोडर्म का पिछला हिस्सा।

(3) धड़ या पूँछ ऑर्गेनाइजर - यह भ्रूण में धड़ (trunk) और पूँछ का निर्माण करता है, जैसे कार्डा मीजोडर्म का पश्च खण्ड ।

(4) द्वितीयक ऑर्गेनाइजर - यह प्राथमिक ऑर्गेनाइजर के द्वारा उसके समीप निर्मित होता है - जैसे कार्डा मीजोडर्म कोशिकाओं के समीप निर्मित न्यूरल ट्यूब बाद में द्वितीयक ऑर्गेनाइजर के रूप में कार्य करते हुए ऑप्टिकल वेसिकल का गठन करता है।

ऑर्गेनाइजर की क्रिया-विधि (Mechanism of organiser)

(1) भौतिक और रासायनिक सम्पर्क द्वारा।

(2) रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा - ऑर्गेनाइजर रासायनिक पदार्थ उत्पन्न करते हैं, जो विसरित होकर रेस्पांसिव ऊतक में पहुँच जाते हैं और उस पर प्रभाव डालते हैं।

(3) आनुवंशिक नियन्त्रण - हर ऑर्गेनाइजर के लिए स्पेसिफिक जीन होते हैं, जो समय-समय पर क्रियाशील होते हैं।