Full Width CSS

कुछ कोर्डेटा प्राणीयो का वर्गीकरण और उनके लक्षण (Classification and Characteristics of Some Chordata Animals)

कोर्डेटा प्राणीयो का वर्गीकरण और उनके लक्षण

शुतुरमुर्ग (Ostrich)

शुतुरमुर्ग का वर्गीकरण (Classification of Ostrich) -
  • फाइलम (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
  • सब-फाइलम (Sub-Phylum) - क्रेनिएटा (Craniaata)
  • समूह (Group) - ग्नैथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
  • सुपर-क्लास (Super-Class) - टेट्रापोडा (Tetrapoda)
  • क्लास (Class) - एवीज (Aves)
  • सब-क्लास (Sub-Class) - निऑर्निथीज (Neornithes)
  • सुपर-ऑर्डर (Super-Order) - पैलियोग्नैथी (Plaeognathae)
  • ऑर्डर (Order) - स्ट्रुथियोनीफोर्मिस (Struthioniformes)
  • जीनस (Genus) - स्ट्रुथियो (Struthio)
शुतुरमुर्ग का लक्षण (Characters of Ostrich) - 

1) इनके स्टर्नम में नौतल का अभाव होता है |
2) पाइगोस्टाइल अनुपस्थित होता है |
3) पिच्छो में पश्च पिच्छ अनुपस्थित होता है |
4) ग्रीवा लम्बी होती है तथा पिच्छ अपेक्षाकृत लम्बी होती है |
5) प्रत्येक पश्च पाद में दो उंगलिया होती है |
6) ये तेज दौड़ सकती है लेकिन उड़ नही सकती |
7) अन्डो का आकार सर्वाधिक बड़ा होता है |

फ्रायनोसोमा (Phrynosoma)

फ्रायनोसोमा का वर्गीकरण (Classification of Phrynosoma) -
  • फाइलम (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
  • सब-फाइलम (Sub-Phylum) - क्रेनिएटा (Craniaata)
  • समूह (Group) - ग्नैथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
  • सुपर-क्लास (Super-Class) - टेट्रापोडा (Tetrapoda)
  • क्लास (Class) - रेप्टिलिया (Reptilia)
  • ऑर्डर (Order) - लेपिडोसोरिया (Lepidosauria)
  • सब-ऑर्डर (Sub-Order) - लेसरटिलिया (Lacertilia)
  • जीनस (Genus) - फ्रायनोसोमा (Phrynosoma)
फ्रायनोसोमा का लक्षण (Characters of Phrynosoma) - 

1)सामान्यत होनर्ड टॉड के नाम से जाना जाता है |
2) पृष्ठ भाग पर कांटे युक्त शल्क पाए जाते है |
3) सर के दोनों ओर पांच-पांच शल्क होते है |
4) जीभ छोटी तथा चपटी |
5) जरायुज प्राणी |
6) मरुस्थल में पाया जाता है |

एकिडना (Echidna)

एकिडना का वर्गीकरण (Classification of Echidna) -
  • फाइलम (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
  • सब-फाइलम (Sub-Phylum) - क्रेनिएटा (Craniaata)
  • समूह (Group) - ग्नैथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
  • सुपर-क्लास (Super-Class) - टेट्रापोडा (Tetrapoda)
  • क्लास (Class) - मैमेलिया (Mammalia)
  • सब-क्लास (Sub-Class) - प्रोटोथीरिया (Prototheria)
  • ऑर्डर (Order) - मोनोट्रीमाटा (Monotremata)
  • जीनस (Genus) - टैकीग्लोसस या एकिडना (Tachyglossus or Echidna)
एकिडना का लक्षण (Characters of Echidna) -

1) शरीर बालो से ढंका हुआ होता है |
2) पाद खोदने के लिए अत्यधिक शक्तिशाली होते है |
3) कपाल बड़ा व गोल होता है | नर मादा से बड़े होते है |
4) मादा बच्चो का पोषण दूध से करती है |
5) नर में नलिकाकार कांटेदार उभार पाए जाते है |
6) स्पाइनी एन्टइटर के नाम से जाना जाता है |
7) मादा अंडे देती है |
8) ऑस्ट्रेलिया, न्यूगिनी में पाया जाता है |

चूहा (Rat)

चूहा का वर्गीकरण (Classification of Rat) -
  • फाइलम (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
  • सब-फाइलम (Sub-Phylum) - क्रेनिएटा (Craniaata)
  • समूह (Group) - ग्नैथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
  • सुपर-क्लास (Super-Class) - टेट्रापोडा (Tetrapoda)
  • क्लास (Class) - मैमेलिया (Mammalia)
  • सब-क्लास (Sub-Class) - यूथीरिया (Eutheria)
  • ऑर्डर (Order) - रोडेन्शिया (Rodentia)
  • जीनस (Genus) - रेट्स (Ratus)
चूहा का लक्षण (Characters of Rat) -

1) ये छोटे आकार के शाकाहारी स्तनधारी है |
2) पाद प्लेंटीग्रेड प्रकार के होते है तथा उंगलियों के सिरों पर नखर होते है |
3) ये कृन्तककारी जंतु है | इनमे एक जोडी इन्साइजर्स होते है, जो प्रत्येक जबड़े में छेनी के सदृश्य तथा जीवन पर्यंत वृद्धीशील होते है |
4) कैनाइन तथा अग्रिम प्रीमेलर अनुपस्थित होते है |
5) मैन्डिबल आगे की ओर स्वतंत्र होते है तथा जुड़कर नही बनाते है |
6) ग्रेमिनीवोरस जंतु है |
7) जरायुज होते है |

उड़न मछली (Exocoetus)

उड़न मछली का वर्गीकरण (Classification of Exocoetus) -
  • फाइलम (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
  • समूह (Group) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
  • सब-फाइलम (Sub-Phylum) - क्रेनिएटा (Craniaata)
  • क्लास (Class) - ओस्टिक्थीज (Osteichthyes)
  • ऑर्डर (Order) - साइनेन्टोनेथी (Synantognathi)
  • जीनस (Genus) - एक्जोसीट्स (Exocoetus)
उड़न मछली का लक्षण (Characters of Exocoetus) -

1) सामान्यत इसे उड़न मछली कहते है |
2) शरीर साइक्लोयड शल्को से ढंका रहता है |
3) इसका सिर, कुंद व नेत्र बड़े होते है |
4) इसे भोजन योग्य स्वादिष्ट मछली माना गया है |
5) दोनों जबड़ो में दांत होते है |
6) ओविपेरस होती है |

Chordata praniyo ka wargikaran ewam unke lakshan, Classification of chordates animals

ऐसे ही और विज्ञान के नोट्स के लिए हमारे पेज को बुकमार्क जरुर कर ले. धन्यवाद..