कोर्डेटा और नॉन कोर्डेटा जन्तुओ में लक्षण के आधार पर अंतर -
1) लक्षण - नोटोकोर्ड
कोर्डेटा - जीवन की किसी न किसी अवस्था में उपस्थित
नॉन कोर्डेटा - पूर्ण अभाव
2) लक्षण - तंत्रिका रज्जू
कोर्डेटा - एकल, खोखली, पृष्ठीय एवं नालावत
नॉन कोर्डेटा - दोहरी, ठोस, मध्य अधरीय
3) लक्षण - क्लोम दरारे
कोर्डेटा - जीवन की किसी न किसी अवास्था में ग्रसनीय क्लोम दरारे पायी जाती है
नॉन कोर्डेटा - पूर्ण अभाव
4) लक्षण - पश्च गुदा पुच्छ
कोर्डेटा - ठोस, पेशीय, वायास्क में या केवल भ्रूण में उपस्थित
नॉन कोर्डेटा - अनुपस्थित
5) लक्षण - ह्रदय
कोर्डेटा - मध्य अधरीय
नॉन कोर्डेटा - पृष्ठीय
6) लक्षण - R.B.Cs.
कोर्डेटा - हीमोग्लोबीन, श्वसन वर्णक पाया जाता है
नॉन कोर्डेटा -हीमोग्लोबीन तथा अन्य श्वसन वर्णक पाए जाते है
7) लक्षण - रक्त परिसंचरण
कोर्डेटा - बंद प्रकार का
नॉन कोर्डेटा - खुला एवं बंद प्रकार या अनुपस्थित
8) लक्षण - निवाहिका तंत्र
कोर्डेटा - यकृत निवाहिका तंत्र उपस्थित
नॉन कोर्डेटा - अनुपस्थित
9) लक्षण - शारीरिक तापमान
कोर्डेटा - शीत या गर्म रुधिर वाले
नॉन कोर्डेटा - शीत रुधिर वाले
10) लक्षण - जर्म स्तर
कोर्डेटा - ट्रिप्लोब्लास्टिक
नॉन कोर्डेटा - डिप्लोब्लास्टिक, ट्रिप्लोब्लास्टिक या अनुपस्थित
11) लक्षण - सममिति सिमेट्री
कोर्डेटा - द्वि पाशर्व
नॉन कोर्डेटा - त्रिज्या पाशर्व
12) लक्षण - मेटामेरिज्म
कोर्डेटा - वास्तविक
नॉन कोर्डेटा - वास्तविक या मिथ्या
13) लक्षण - श्वसन
कोर्डेटा - फेफड़ो या क्लोम के द्वारा
नॉन कोर्डेटा - त्वचा ट्रैकिया या क्लोम द्वारा
14) लक्षण - प्रजनन
कोर्डेटा - लैंगिक
नॉन कोर्डेटा -अलैंगिक या लैंगिक दोनों
15) लक्षण - रिजनरेशन
कोर्डेटा - सामान्यतः क्षीण
नॉन कोर्डेटा - सामान्यतः सुविकसित
ऐसे ही और विज्ञान के नोट्स के लिए हमारे पेज को बुकमार्क जरुर कर ले. धन्यवाद..