Full Width CSS

अध्यावरण, उसकी व्युत्पत्तियाँ एवं त्वचा कार्य

अध्यावरण एवं उसकी व्युत्पत्तियाँ (Integument and its Derivatives)

शरीर के बाहरी आवरण को अध्यावरण कहते हैं यह शरीर के सबसे बड़े एवं जटिल तथा एक महत्वपूर्ण अंग का कार्य करती हैं। और इसके व्युत्पत्तियों मिलकर शरीर का अध्यावरण तंत्र बनाती हैं। यह बहुकोशिकीय एवं बहुस्तरीय होती हैं जो शरीर की रक्षा करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। अध्यावरण या त्वचा कशेरुक प्राणियों के शरीर का बाहरी आवरण होता हैं। त्वचा की मूल रचना सभी कशेरुकियों में समान होती है। लेकिन विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक वास के लिए उपयोजित होने के कारण विभिन्न कशेरुकियों की त्वचा में महत्वपूर्ण विभिन्नताएँ भी होती हैं।अध्यावरण की रचना को देखने से पता चलता है कि इसमें दो प्रमुख स्तर होते हैं -(i) एपिडर्मिस (Epidermis ),(ii) डर्मिस (Dermis)(i) एपिडर्मिस (Epidermis ) – यह बाह्य स्तर है जो एपिथिलियल कोशिकाओं की अनेक स्तरों से बनी होती हैं। एपिडर्मिस की सबसे नीचे की पर्त जीवित कोशिकाओं की बनी होती हैं। इसे स्ट्रेटम मैलपीघी (Stratum Malpighii) कहते हैं। इनसे बाहर की ओर नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है। इन कोशिकाओं की सबसे बाहरी पर्त स्ट्रेटम कॉर्नियम (Stratum cornicum) कहलाती है। इसकी कोशिकाएँ, कड़ी, हान एवं मृत होती हैं, इन कोशिकाओं का अधिकांश भाग किरेटिन का बना होता है। किरेटिन जल अवरोधी अघुलनशील प्रोटीन होता है और समय-समय पर यह बाहरी पर्त त्वचा से उतरकर गिरती रहती है और इसके स्थान पर नई कोशिकाएँ इनका स्थान ले लेती हैं। इस क्रिया को निर्मोकोत्सर्जन (Eodysis) कहते हैं। इस प्रकार की एपिडर्मिस त्वचा, हथेली, तलवों में पायी जाती हैं। कोमल बालयुक्त त्वचा में एपिडर्मिस के विभिन्न स्तरों में कोशीय पर्तों की संख्या कम होती हैं -(ii) डर्मिस (Dermis) - एपिडर्मिस के नीचे पाये जाने वाला स्तर डर्मिस कहलाता है। यह स्तर मोटा एवं लचीला होता है। इसको दो स्तरों में विभाजित कर सकते हैं -(i) स्ट्रेटम स्पॉन्जियोसम (Stratum spongiosum),(ii) स्ट्रेटम कॉम्पेक्टम (Stratum compactum)स्ट्रेटम स्पांजियोसम ढीला स्तर होता है जबकि कॉम्पेक्टम घना स्तर होता है। इस स्तर में रुधिर कोशिकाओं का जाल बिछा रहता है एवं नर्व फाइबर्स एवं लिम्फ वेसिल्स, पिग्मेन्ट कोशा आदि पायी जाती हैं। डर्मिस के नीचे सबक्यूटेनियस ऊतक एवं वसा पेशियां पाई जाती हैं।त्वचा के कार्य (Function of Skin)

त्वचा शरीर का एक जटिल अंग है इसके निम्न कार्य होते हैं -

1. रक्षा (Protection) - यह शरीर का आवरण बनाती है और शरीर की रक्षा करती है यह बाहरी वस्तुओं को शरीर के अन्दर जाने से रोकती है और यांत्रिक आघात से बचाती है।2. स्त्रावण (Secretion) - इसमें अनेक प्रकार की ग्रंथियाँ पायी जाती हैं अतः इसे स्रावण अंग कहते हैं। इसका स्रावण जन्तुओं के लिए उपयोगी होता है।3. ताप नियंत्रण (Temperature Control) - यह शरीर के ताप को नियंत्रित करती रहती है। शरीर को कार्य करने के लिए ऑक्सीकरण की आवश्यकता पड़ती है। ऑक्सीकरण से ताप अलग होता है। यह ताप बहते हुए रक्त के साथ पूरे शरीर को बाँट दिया जाता है जिससे सम्पूर्ण शरीर का ताप एक जैसा रहता है।4. खाद्य संग्रह (Food Storage) - त्वचा का सबसे निचला स्तर सबक्यूटेनियस ऊतक वसा को संगृहीत खाद्य (Reserve food) के रूप में जमा करके रखती है।5. गमन में सहायता (Help in locomotion) - अनेक प्राणियों में त्वचा से व्युत्पन्न अंगों से गमन सम्पन्न होता है।6. सूर्य प्रकाश से विटामिन-डी त्वचा द्वारा ही एकत्रित किया जाता है।7. त्वचा के द्वारा श्वसन का कार्य होता है।8. त्वचा के द्वारा उत्सर्जन का कार्य भी होता है।9. त्वचा कंकाल बनाने में मदद करती है।10. त्वचा एवं इससे व्युत्पन्न हुई अनेक रचनाएँ मनुष्य में नर एवं मादा में एक प्रकार का आकर्षण बनाये रखती है। 

आध्या वरण या हैं?
अध्यावारण के व्युत्पन्न क्या है?
अध्यावारण क्या है?
integumentary system
ovule
exoskeleton
integumentary
ovule structure
placoid scale
placoid scales
cycloid scales
fish with scales
scales fish
scales of fish
hypocotyl and epicotyl
integument meaning
integumentary meaning
integumentary system in hindi
function of integumentary system
integumentary system function
the function of the integumentary system
difference between epicotyl and hypocotyl
difference between hypocotyl and epicotyl
ovule of a flower
what is integumentary system
what is the integumentary system
integumentary system diagram
ovule in plants
difference between perisperm and pericarp
differentiate between hypocotyl and epicotyl
what is integument
what is an integument
integument function
difference between integument and testa
function of integument
what is integumentary
differentiate between perisperm and pericarp
definition of integumentary system
differentiate between integument and testa
integument of insect
integumentary system meaning in hindi
integument insect
insect integument
integument of ovule
function of ovule
exoskeleton in insects
integument structure
integument and testa
insect integument diagram
function of ovule in flower
structure of integument
integument plant
integument in plants
cuticle in insects
skin of fishes
integument meaning in biology
define integument
integument define
fish integument
integument of fish
insect body wall
testa of seed develops from
insect cuticle
integument definition

(Integument, its Derivatives and functions of skin in hindi)