गंगा उत्सव 202
देश
में हर साल 4 नवंबर को गंगा उत्सव मनाया जाता है।
हालाँकि
इस बार 'गंगा उत्सव 2021 - नदी महोत्सव' का आयोजन 1 से 3 नवंबर के बीच किया जा रहा
है।
कार्यक्रम
के पहले दिन जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गंगा पर फेसबुक से अपना संदेश
पोस्ट कर इस गतिविधि को आम जनता के लिए सौंप दिया।
इस
दौरान गंगा उत्सव के पहले दिन एक घंटे में फेसबुक पर हस्तलिखित नोटों की सबसे अधिक
तस्वीरें अपलोड की गई कार्यक्रम के पहले दिन जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
ने गंगा पर फेसबुक से अपना संदेश पोस्ट कर इस गतिविधि को आम जनता के लिए सौंप
दिया।
और यह
एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।
इस
कार्यक्रम का आयोजन गंगा कायाकल्प पर जागरुकता बढ़ाने और त्योहार की पहुँच का
विस्तार करने के लिए किया गया था।
'गंगा
उत्सव 2021- नदी महोत्सव' के बारे में:
इस बार
यह उत्सव देश की सभी नदियों के लिए मनाया जा रहा है।
पूरे
देश में (150 जिले) उत्सव गतिविधियों के लिए योजनाएँ बनाई गई हैं।
इस बार
का गंगा उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में मनाया जा रहा है।
उत्सव
का उद्देश्य हितधारकों के जुड़ाव को बढ़ावा देना और गंगा ज्ञान केंद्र के तत्वाधान
में सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उत्सव
में कंटीन्यूअस लर्निंग एंड एक्टिविटी पोर्टल (CLP) लॉन्च किया गया है (1 नवंबर से सक्रिय)।
ट्री
क्रेज फाउंडेशन की साझेदारी से विकसित यह पोर्टल बच्चों और युवाओं को साल भर
नदियों से जुड़ाव का मौका देगा।