जीव विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण नोट्स - Important notes of Biology in Hindi

एक पौधे के तने का कठोर भाग जाइलम (Xylem) के कारण होता है | स्टेम (Stem) पत्तियों, फूलो और फलो का समर्थन करता है यह जाइलम और फ्लोएम (Phloem)  में जड़ो और अंकुर के बीच तरल पदार्थ को भी स्थानांतरित करता है, पोषक तत्वों को संगृहीत करता है, और नए जीवित उत्तक (Tissue) का उत्पादन करता है |

स्टेम एक संवहनी (Vascular) पौधे का एक मुख्य संरचनात्मक अक्ष है स्टेम पौधे के अन्य भागो में पानी खनिज और भोजन पहुचाता है, यह भोजन का भंडारण भी कर सकता है, और हरे ताने स्वयं भोजन का उत्पादन कर सकते है |

मायोग्लोबीन (Myoglobin) हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) से सम्बंधित है | यह एक छोटा प्रोटीन है जो ह्रदय और कंकाल की मांसपेशियों में पाया जाता है जो ऑक्सीजन को बांधता है | यह ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक होने तक मांसपेशियों में ऑक्सीजन को संगृहीत करता है |

मारास्मस (Marasmus) और कवासिओरकोर (Kwashiorkor) प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारी है, एक और प्रोटीन की कमी की बीमारी कैचेक्सिया (Cachexia) है | केटोसिस (Ketosis) एक बीमारी नहीं है बल्कि एक चयापचय (Metabolic) अवस्था है जब शरीर केटोन्स (ketone) को वसा से बाहर निकालना शुरू कर देता है, और काअर्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) के बजाय ऊर्जा के लिए उनका उपयोग करता है|

ह्रदय जोड़ो (Heart joints) और तंत्रिका तंत्र ( Nervous system) के रोग अपक्षयी रोगों में शामिल है वे अपक्षयी कोशिका परिवर्तनों पर आधारित एक सतत प्रक्रिया का परिणाम है, जो उत्तको या अंगो को प्रभावित करते है, जो समय के साथ तेजी से बिगड़ेंगे |

पाश्चर ( Pasteur) ने साबित किया कि बैक्टीरिया सहज पीढी द्वारा उत्पन्न नही होता है | लुई-पाश्चर ( Louis-Pasteur) टीकाकरण माइक्रोबियल किण्वन (Microbial fermentation) और पाश्चुरीकरण (Pasteurization)  के सिद्धांतो की अपनी खोजो के लिए प्रसिद्ध है |

एक स्वस्थ व्यक्ति के मूत्र में ग्लूकोज का प्रतिशत शुन्य होता है | एक उच्च माप एक स्वास्थय समस्या का संकेत हो सकता है | मधुमेह मनुष्य में ऊँचे ग्लूकोज स्तर का सबसे आम कारण है |

एलिक जेफ्रीज (Alec jeffreys) को डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग और डी.एन.ए. प्रोफाइलिंग के लिए तकनीक विकसीत करने के लिए जाना जाता है जो अब पुलिस के काम में मदद करने के लिए फोरेंसिक विज्ञान में दुनिया भर में उपयोग किये जाते है |

हाइपोग्लाइसीमीया (Hypoglycemia)  एक ऎसी स्थिति है जिसमे आपका रक्त शर्करा जिसे ग्लूकोज भी कहा जाता है, मानव शरीर में सामान्य से कम है | मधुमेह उपचार एवं अन्य स्थितियों के कारण हाइपोग्लाइकेमिया (Hypoglycaemia) हो सकता है |